Laws and sections by number or title, due dates, pages, and updates.
The Gas Cylinder (Third Amendment) Rules, 2026, regulate the operation of CNG/CBG Mobile Refueling Units (MRUs). These rules permit the dispensing of CNG/CBG into motor vehicles or specific equipment using approved MRUs. The rules define ownership requirements for City Gas Distribution companies and licensees. They mandate safety features including emergency shut-down systems, specific safety distances, and physical barriers in dispensing areas. Operators must maintain detailed records of operations, maintenance, and safety checks. Refueling is restricted to authorized vehicles and specific locations. The Chief Controller must approve the MRU assembly and site-specific emergency plans. These rules apply to the operation, filling, and transport of MRUs to ensure safe handling of compressed gases.
What you must do
Key dates
Who is affected
Thresholds
Exceptions
If you do not comply
Ask about this gazette notification
रजिस्ट्री सं. डी.एल.- 33004/99
REGD. No. D. L.-33004/99
The Gazette of India
सी.जी.-डी.एल.-अ.-23092026-276432 CG-DL-E-23092026-276432
असाधारण EXTRAORDINARY
भाग II—खण्ड 3—उप-खण्ड (i) PART II—Section 3—Sub-section (i)
प्राधिकार से प्रकाशित PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 761] नई दिल्ली, बुधवार, सितम्बर 23, 2026/आश्विन 1, 1948 No. 761] NEW DELHI, WEDNESDAY, SEPTEMBER 23, 2026/ASVINA 1, 1948
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
(उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग)
अधिसूचना
नई दिल्ली, 21 सितम्बर, 2026
सा.का.नि. 831(अ).— जबकि, गैस सिलेंडर नियम, 2016 में और संशोधन करने हेतु कतिपय नियमों के प्रारूप को, विस्फोटक अधिनियम, 1884 (1884 का 4) की धारा 18 की उप-धारा (1) की अपेक्षा अनुसार भारत सरकार, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की अधिसूचना संख्या सा.का.नि. 461(अ), दिनांक 10 जून, 2026 द्वारा, भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग II, खंड 3, उप-खंड (i) में प्रकाशित किया गया था, जिसमें ऐसे सभी व्यक्तियों से, जिनके उससे प्रभावित होने की संभावना है, उक्त अधिसूचना वाले राजपत्र की प्रतियां जनता को उपलब्ध कराए जाने की तारीख से तीस दिन की अवधि के समाप्त होने से पूर्व आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए गए थे;
और जबकि, उक्त राजपत्र अधिसूचना की प्रतियां 10 जून, 2026 को जनता को उपलब्ध करा दी गई थी;
और जबकि उक्त प्रारूप नियमों के संबंध में जनता से प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर केंद्रीय सरकार द्वारा विचार किया गया;
7281 GI/2026
(1)
अतः अब, केन्द्रीय सरकार, विस्फोटक अधिनियम 1884 (1884 का 4) की धारा 5 और 7 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, गैस सिलेंडर नियम, 2016 का और संशोधन करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाती है, अर्थात् :-
(2) ये राजपत्र में इनके अंतिम रूप से प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होंगे।
"परंतु सीएनजी/सीबीजी को मोटर वाहनों या इन नियमों के प्ररूप छ की शर्त 22 की उप-शर्त (iv) में विनिर्दिष्ट उपकरणों में वितरित किया जा सकेगा।
“22. सीएनजी/सीबीजी मोबाइल रीफ्यूलिंग यूनिट (एमआरयू) के लिए अतिरिक्त शर्तें- (1) सीएनजी एमआरयू उस सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (सीजीडी कंपनी) के स्वामित्व वाली होगी जिसे संबंधित भौगोलिक क्षेत्र के लिए प्राधिकृत किया गया हो और इसमें ‘मुख्य विस्फोटक नियंत्रक’ द्वारा अनुमोदित असेंबली शामिल होगी, जिसमें स्टोरेज कैस्केड, वितरण प्रणाली, पाइपिंग, होज़, प्रेशर-रेगुलेटिंग डिवाइस, सेफ्टी फिटिंग, ईएसडी सिस्टम, लेआउट, प्रचालन प्रक्रिया और आपातकालीन स्थिति से निपटने की व्यवस्था होगी।
(2) सीबीजी एमआरयू का स्वामित्व प्ररूप ङ और च के अधीन एक लाइसेंसधारी के पास होगा और इसमें मुख्य नियंत्रक द्वारा अनुमोदित एक असेंबली शामिल होगी, जिसमें सीएनजी स्टोरेज कैस्केड, डिस्पेंसिंग यूनिट, पाइपिंग, होज़, प्रेशर-रेगुलेटिंग डिवाइस, सेफ्टी फिटिंग, ईएसडी सिस्टम, लेआउट, प्रचालन प्रक्रिया और आपातकालीन स्थिति से निपटने की व्यवस्था होगी।
(क) सीएनजी/सीबीजी एमआरयू में कम से कम दो आसानी से पहुंच वाले स्थलों पर मैन्युअली प्रचालित होने वाला 'फेल-सेफ़' इमरजेंसी शट डाउन (ईएसडी) सिस्टम लगा होगा और यह सिस्टम कैस्केड और डिस्पेंसिंग लाइनों को अलग करने में सक्षम होगा और इसका विनिर्माता द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय-समय पर परीक्षण किया जाएगा तथा सक्रिय होने पर यह सीएनजी/सीबीजी आपूर्ति के स्रोतों को अलग करने या बंद करने और भरने की प्रक्रिया को तुरंत रोकने में सक्षम होगा।
(ख) सीएनजी/सीबीजी को इस शर्त की उप-शर्त (iv) में विनिर्दिष्ट मोटर वाहनों या उपकरणों को ईंधन टैंक के रूप में लगाए गए सीएनजी/सीबीजी गैस सिलेंडरों में ही वितरित किया जाएगा और मुख्य नियंत्रक द्वारा सम्यक् रूप से अनुमोदित किया जाएगा और ऐसे सिलेंडरों को भरना, नियम 3 के उप-नियम (1) के अधीन जारी वैध भरने की अनुमति के अधीन किया जाएगा, और जहां भी अपेक्षित हो, वैध अनुमति या अनुमोदन मुख्य नियंत्रक या संबंधित सक्षम सांविधिक प्राधिकरण से प्राप्त किया जाएगा।
(ग) सीएनजी/सीबीजी को केवल ऑन-बोर्ड सीएनजी/सीबीजी गैस सिलेंडरों में भरा जाएगा, जिन्हें ईंधन टैंकों के रूप में निम्नानुसार लगाया जाएगा-
- (i) खान अधिनियम, 1952 (1952 का 35) के अंतर्गत आने वाली खानों के क्षेत्र के भीतर या पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा अधिसूचित पत्तनों के भीतर संचालन करने वाले गैर-परिवहन वाहन;
- (ii) भारतीय रेलवे के लोकोमोटिव;
- (iii) समुद्री बोर्ड, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, संबंधित पत्तन प्राधिकरण अथवा अन्य सक्षम समुद्री अथवा अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, जैसा लागू हो, द्वारा अनुमोदित अंतर्देशीय अथवा समुद्री जलमार्गों पर संचालित जहाजों या नौकाओं; अथवा
- (iv) केंद्रीय सरकार और मुख्य नियंत्रक द्वारा प्राधिकृत परीक्षण प्रयोगशालाओं में परीक्षण किए गए इंजनों, असाधारण परिस्थितियों में, लिखित रूप में कारण अभिलिखित करते हुए तथा ऐसे अतिरिक्त सुरक्षा उपायों, स्थल निरीक्षण, जोखिम आकलन एवं अन्य शर्तों के अधीन, जिन्हें वह विनिर्दिष्ट करे, भारी उपकरण और मशीनरी या अन्य भारी वाहनों के ऑन-बोर्ड सीएनजी/सीबीजी गैस सिलेंडरों में ईंधन पुनर्भरण की अनुमति दे सकेंगे, जिन्हें ईंधन वितरण स्टेशनों पर नहीं लाया जा सकता है।
(घ) सीएनजी/सीबीजी एमआरयू केवल सीएनजी मदर स्टेशन के निर्दिष्ट क्षेत्र में या प्ररूप ङ और च में लाइसेंस प्राप्त सीएनजी/सीबीजी परिसर में भरा या चार्ज किया जाएगा और अनुमोदित लेआउट में दर्शाया जाएगा और एमआरयू को, यथास्थिति सीएनजी मदर स्टेशन या प्ररूप ङ और च के अधीन लाइसेंस प्राप्त परिसर, उनके एमआरयू विवरण और उस परिसर के लाइसेंस में आवश्यक संशोधन के साथ प्राप्त किया जाएगा, जिससे एमआरयू जुड़ा हुआ है।
(ङ) सीएनजी मदर/डॉटर/डॉटर-बूस्टर स्टेशन/ऑनलाइन स्टेशन के सिवाय, केवल प्ररूप छ में लाइसेंस प्राप्त परिसर में सीएनजी/सीबीजी एमआरयू, सीएनजी/सीबीजी को मोटर वाहनों या इस शर्त की उप-शर्त (iv) में विनिर्दिष्ट उपकरणों में लगाए गए ऑन-बोर्ड सीएनजी/सीबीजी गैस सिलेंडरों को ईंधन टैंक के रूप में वितरित करेगा।
(च) इस प्ररूप की सारणी 1क के होते हुए भी, सीएनजी/सीबीजी वितरण प्रचालन के दौरान, सीएनजी/सीबीजी एमआरयू के आस-पास विहित सुरक्षा दूरी को नीचे विनिर्दिष्ट न्यूनतम दूरी के अनुसार हर समय बनाए रखा जाएगा:
गैस कैस्केड इकाइयों की कुल जल क्षमता (लीटर में) भवनों और उनकी सीमाओं से न्यूनतम दूरी (मीटर में) 4500 तक 4.0 4500 से अधिक और 5.0 टिप्पणः मुख्य नियंत्रक सार्वजनिक सड़कों, प्रज्वलन स्रोतों, ओवरहेड विद्युत लाइनों, नालियों, बेसमेंट, खतरनाक भंडारण या अन्य असुरक्षित स्थानों से अधिक दूरी विनिर्दिष्ट कर सकेगा।
(छ) 10,000 लीटर से अधिक की कुल जल क्षमता वाले किसी भी सीएनजी/सीबीजी एमआरयू का उपयोग तब तक नहीं किया जाएगा जब तक कि अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के साथ उसे मुख्य नियंत्रक द्वारा विशेष रूप से अनुमति न दी जाए।
(ज) वितरण क्षेत्र को अप्राधिकृत व्यक्तियों की पहुंच से रोकने के लिए बाड़ (बैरिकेडिंग, चेन-लिंक बाड़, कोन या अन्य भौतिक बाधाओं सहित, अंग्रेजी, हिंदी और स्थानीय भाषा में स्पष्ट चेतावनी संकेत हों) जैसे भौतिक साधनों द्वारा सुरक्षित किया जाएगा। सीएनजी/सीबीजी एमआरयू प्रचालन प्रत्यक्ष रूप से संबंधित कार्यकलापों के अलावा वितरण क्षेत्र में अन्य कार्यकलापों को अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी।
(झ) वितरण क्षेत्र के भीतर धूम्रपान, आग जलाने, मोबाइल फोन का उपयोग, हॉट-वर्क, अप्राधिकृत विद्युत उपकरण और सार्वजनिक पहुंच प्रतिबंधित होगी।
(ञ) ईंधन पुनर्भरण का कार्य सीजीडी इकाई या प्ररूप ङ और च के अधीन लाइसेंसधारी के कम-से-कम एक प्राधिकृत एवं प्रशिक्षित उत्तरदायी व्यक्ति की उपस्थिति तथा उसके प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में किया जाएगा, जिनके प्रशिक्षण अभिलेख सुरक्षित रखे जाएंगे तथा मांगे जाने पर प्रस्तुत किए जाएंगे, जो सीएनजी/सीबीजी से संबंधित जोखिमों तथा नियमों के संगत प्रावधानों और प्रपत्र-छ में लाइसेंस की शर्तों का समुचित ज्ञान रखता हो।
(ट) सीएनजी/सीबीजी एमआरयू के भरण का संचालन कार्य सीजीडी कंपनी या प्ररूप ङ और च के अधीन ऐसे उत्तरदायी व्यक्ति या लाइसेंसधारी के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में किया जाएगा, जिसे सीएनजी/सीबीजी के सुरक्षित प्रबंधन एवं संवितरण के संबंध में सम्यक प्रशिक्षण प्राप्त हो।
(ठ) सीएनजी/सीबीजी एमआरयू के कैस्केड के सिलेंडरों का डिजाइन आईएस-7285, आईएसओ-9809, आईएसओ-11119 अथवा मुख्य नियंत्रक द्वारा स्वीकार्य किसी अन्य संहिता के अनुरूप होगा तथा उनका अधिकतम अनुमत कार्यकारी दाब 250 बार गेज से अधिक नहीं होगा, अथवा ऐसा दाब होगा जिसे मुख्य नियंत्रक द्वारा विशेष रूप से अनुमोदित किया गया हो और उक्त सिलेंडरों का समय-समय पर इन नियमों के अनुसार परीक्षण, निरीक्षण एवं प्रमाणीकरण किया जाएगा; वाल्व, प्रेशर रिलीव डिवाइस (पीआरडी) तथा फिटिंग्स अनुमोदित प्रकार के होंगे।
(ड) सीएनजी/सीबीजी एमआरयू से सीएनजी/सीबीजी के स्थानांतरण हेतु प्रयुक्त होज एवं कपलिंग्स सीएनजी/सीबीजी सेवा के लिए उपयुक्त होंगे, यांत्रिक तथा विद्युत रूप से सतत होंगे तथा उनका न्यूनतम ब्रस्ट प्रेशर, अधिकतम परिचालन दाब के चार गुना से कम नहीं होगा और इनका समय-समय पर दाब परीक्षण/रिसाव परीक्षण किया जाएगा तथा इनमें ब्रेकअवे कपलिंग, अतिरिक्त प्रवाह नियंत्रण अथवा त्वरित शट-ऑफ व्यवस्था तथा उपयुक्त बॉन्डिंग/अर्थिंग व्यवस्था लगी हुई होगी।
(ढ) सीएनजी/सीबीजी के पुनर्भरण हेतु प्रस्तावित वाहनों की सूची का सत्यापन महानिदेशक, खान सुरक्षा, पत्तन संरक्षक, संबंधित रेल प्रशासन, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण या अन्य किसी ऐसे अन्य सक्षम प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा, जिसके अधिकार क्षेत्र में संबंधित परिसर स्थित हैं तथा जहां उक्त वाहनों का संचालन किया जाना है और अनुमोदित सूची को स्थल पर रखा जाएगा तथा किसी नए वाहन/उपकरण में ईंधन पुनर्भरण से पूर्व उसे अद्यतित किया जाएगा।
(ण) सीएनजी/ सीबीजी एमआरयू के आदान-प्रदान के कार्य के दौरान ईंधन भरने की गतिविधि पूर्णतः निलंबित रखी जाएगी और सभी वाल्व बंद रखे जाएंगे, जहां अपेक्षित हो संवितरण प्रणाली को दाब-मुक्त किया जाएगा, ईएसडी को सक्रिय रखा जाएगा तथा सुरक्षा क्षेत्र में किसी भी अप्राधिकृत व्यक्ति के उपस्थित रहने की अनुमति नहीं होगी।
(त) सीएनजी/सीबीजी वितरण क्षेत्र का पता लगाया जाएगा और उसका रख-रखाव किया जाएगा ताकि फायर टेंडर, एम्बुलेंस और इमरजेंसी रिस्पांस वाहनों तक पहुंच सहित इमरजेंसी रिस्पांस वाहनों की निर्बाध पहुंच और संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
(थ) वाहन के सीएनजी/सीबीजी एमआरयू, होज, कपलिंग या ईंधन टैंक से सीएनजी/सीबीजी के रिसाव को रोकने के लिए हर संभव सावधानी बरती जाएगी और कोई भी वितरण तब तक आरंभ नहीं होगा जब तक कि होज, कपलिंग, वाल्व, डिस्पेंसर और रिसीविंग फ्यूल सिस्टम की वास्तविक रूप से जांच नहीं की जाती है और रिसाव-मुक्त नहीं पाया जाता है।
(द) आपात स्थिति के मामले में कार्यान्वयन के लिए प्रत्येक स्थल हेतु स्थल-विशिष्ट आपातकालीन योजना तैयार की जाएगी, और ऐसी आपातकालीन योजना की प्रति जिला मजिस्ट्रेट, स्थानीय अग्निशमन सेवा, पुलिस प्राधिकरण और क्षेत्राधिकार नियंत्रक/मुख्य नियंत्रक, जैसा विनिर्दिष्ट किया जाए, को प्रस्तुत किया जाएगा; स्थल पर प्रदर्शित किया जाएगा, ऑपरेटरों को सूचित किया जाएगा, और समय-समय पर मॉक ड्रिल के माध्यम से जांच की जाएगी।
(ध) सीएनजी/सीबीजी एमआरयू का उपयोग सार्वजनिक सड़कों, आवासीय क्षेत्रों, वाणिज्यिक पार्किंग क्षेत्रों, बेसमेंट, संलग्न परिसर या किसी भी स्थान पर सार्वजनिक खुदरा वितरण के लिए नहीं किया जाएगा, जिसके लिए विशेष रूप से अनुमोदन प्रदान न किया गया हो।
(न) प्ररूप ङ और च के अधीन लाइसेंसधारी या सीजीडी इकाई, सीएनजी/सीबीजी एमआरयू भरने, वितरण, प्रेशर रीडिंग, वाहन/उपकरण विवरण, ऑपरेटर विवरण, रिसाव जांच, ईएसडी जांच, होज परीक्षण, रख-रखाव, कमी, मरम्मत और दुर्घटनाओं का अभिलेख बनाए रखेगी। ऐसे अभिलेख मांगे जाने पर निरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
(प) आवाजाही के दौरान, सीएनजी/सीबीजी एमआरयू इन नियमों और तत्समय प्रवृत्त किसी भी अन्य लागू विधि के अधीन लागू परिवहन प्रावधानों का अनुपालन करेगा।
स्पष्टीकरण- अतिरिक्त शर्तों के प्रयोजनों के लिए, “सीएनजी/सीबीजी मोबाइल रिफ्यूलिंग यूनिट” या “सीएनजी/सीबीजी एमआरयू” से अभिप्रेत है एक मोबाइल असेंबली जिसमें सीएनजी/सीबीजी स्टोरेज कैस्केड, डिस्पेंसिंग यूनिट, पाइपिंग, होसेस, कपलिंग, वाल्व, प्रेशर रेगुलेटिंग डिवाइस, सेफ्टी फिटिंग, इमरजेंसी शट डाउन सिस्टम और अन्य संबंधित उपकरण शामिल हैं, जो वाहन, ट्रेलर, स्किड या किसी अन्य मोबाइल प्लेटफॉर्म पर लगे हैं, जिसका आशय सीएनजी/सीबीजी ईंधन सिलेंडर या ईंधन प्रणालियों में सीएनजी/सीबीजी को ऐसे प्रयोजन के लिए विशेष रूप से अनुमोदित साइट पर वितरित करना है।